By Abrar Khan
फिल्म स्टार अनिल कपूर ने सुनीता से 38 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के इतने सालों में इन दोनों के बीच प्यार बढ़ा ही है।
इन दोनों की लव स्टोरी परियों की कहानी की तरह तो नहीं रही। लेकिन दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग और अंडरस्टैंडिंग है। तभी तो सुनीता कपूर ने बेरोजगार अनिल कपूर को भी दिल दे दिया था। यहां देखें कैसे परवान चढ़ा इनका प्यार।
अनिल कपूर की मुलाकात जब सुनीता कपूर से हुई तो वो एक सफल मॉडल हुआ करती थी। जबकि एक्टर इंडस्ट्री में काम की तलाश की वजह से दर-दर की ठोकरें खा रहे थे।
अनिल कपूर अपने स्ट्रग्लिंग दिनों में थे। इसलिए वो सुनीता कपूर से मिलने बस में जाया करते थे। जबकि सुनीता एक सफल मॉडल होने के साथ-साथ संपन्न परिवार से थी। वो कार में आया करती थी और कई दफा अनिल कपूर के बिल भी देती थी।
इनकी शादी में दिक्कत ये थी कि सुनीता कपूर का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। काफी मान-मनौव्वल के बाद सुनीता का परिवार शादी के लिए माना।
जब सभी लगभग अनिल कपूर और सुनीता की शादी के लिए तैयार हो चले थे। तब इनकी शादी में अनिल कपूर की सफलता बीच रास्ते आ खड़ी हुई। एक्टर ने 1983 में वो सात दिन से सक्सेसफुल डेब्यू कर साल 1984 में मशाल जैसी हिट फिल्म दी थी।
जिसके बाद फिल्मी पंडितों ने उन्हें शादी से दूर रहने की सलाह दी। लोगों का मानना था कि शादी का असर मेल एक्टर की फैन फॉलोइंग पर होता है और इंडस्ट्री में टिकने में दिक्कत होती है।
आज अनिल कपूर और सुनीता कपूर, सोनम, रेहा और हर्षवर्धन कपूर के माता-पिता है। तीनों ही बच्चे इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने की कोशिश में है।